Thursday, November 21, 2019

मुक्तक

                      मुक्तक

        भिखारी हैं अनेकों जन, जो दर-दर भटकते हैं  ।
        खु़दी को दफन कर अपनी,बस फरियाद करते हैं ।।
सुखं जो भीख में मिलता , तो सारा जग सुखी होता ।
ज़िन्दगी जश्न बन जाती ,न कोई भी दुखी होता ।।

**************************************

        जब पूर्वाग्रह-अन्धभक्ति के,
हर तरफ नगाड़े बजते हैं ।
        धर्म और श्रद्धा की आड़ में,
पाखण्ड अखाड़े सजते हैं ।।

**************************

आदि गुरू श्री नानक देव ने,
 जग को राह दिखाई है ।
 ‘इक नूर ते सब जग उपज्या’,
मानव सब भाई-भाई हैं ।।

  प्यार- मुहब्बत -भाईचारा ,
जग में सब से बड़ा सहारा ।
आपस में हम हों विश्वासी ,
यही सिखाते क़ाबा-काशी।।

***********************


No comments:

Post a Comment